बच्चा चोर का अफवाह फैलाकर मारपीट करना गैर कानूनी
बंदरा के हत्था थाना परिसर में थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाकर विक्षिप्त लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना परिसर में सोमवार को थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। थानेदार ने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर विक्षिप्त महिला-पुरुषों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अब तक बच्चा चोरी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। आमलोगों से कहा कि संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर दारोगा राजीव कुमार, संकेत कुमार, तेपरी के मुखिया हरिश्चंद्र राम, पूर्व सरपंच विश्वनाथ राम, मुन्नी बैंगरी के उपमुखिया शिवनाथ सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शोले, बैजू सहनी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


