
स्वदेशी उत्पादों से आत्मनिर्भर और विकसित होगा भारत : हरिमोहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर ही हासिल किया जा सकता है। भाजपा पश्चिम जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में कहा कि स्वदेशी सामानों के उपयोग से रोजगार बढ़ेगा और स्थानीय बाजार में मुद्रा प्रवाह होगा। सभी विधानसभा में 14 से 16 दिसम्बर तक भ्रमण कार्यक्रम होगा।
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर ही हासिल किया जा सकता है। शनिवार को भाजपा पश्चिम जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम के आयोजन के दौरान ये बातें कहीं। यह आयोजन कपरपूरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुजफ्फरपुर पश्चिमी के सभागार में हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वदेशी सामानों के उत्पादन और उनके उपयोग से हम आत्मनिर्भर तो बनेंगे ही, युवाओं को रोजगार, स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की खरीदी से बाजार में मुद्रा प्रवाह, किसान व्यापारियों को उसका भागीदार बनाकर प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाया जा सकता है।

इसके साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा बाजार होने के कारण इसके निर्माण से लेकर बिक्री तक कई चरणों में होने वाले लाभ को बाहर जाने से रोका जा सकेगा। कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का ही परिणाम है कि परमाणु परीक्षणों के बाद लगे प्रतिबंध से हम सफलतापूर्वक निपट सके। गौरतलब है कि इस अभियान को लेकर 14 से 16 दिसम्बर तक जिले के सभी विधानसभा में भ्रमण कार्यक्रम होगा। इसमें जिला एवं विधानसभा के प्रमुख नेता प्रमुख चौक चौराहों पर स्थित दुकानों एवं अन्य संस्थानों में स्वदेशी उपयोग का संकल्प पत्र भरवाएंगे। इसको बढ़ावा देनेवाले स्टीकर भी चिपकाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सहनी, जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण शर्मा व केशव चौबे, प्रभात कुमार, सम्राट कुमार गुप्ता, बल्केश मुन्ना, गीता कुमारी, रोहित चन्द्र ठाकुर, राजकुमार श्रीवास्तव, ललिता देवी, शिला देवी, बिन्देश्वर सहनी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


