खाद्य तेल की आवक में कमी, दो रुपए महंगा बिक रहा

Sanjay Kumar Singh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में खाद्य तेल के उपयोग को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद बाजार में हलचल है। पाम ऑयल की कीमतें बढ़ रही हैं, जो मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से आती है। युद्ध के कारण समुद्री मार्ग प्रभावित होने से सप्लाई में कमी आई है, जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है।

खाद्य तेल की आवक में कमी, दो रुपए महंगा बिक रहा

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खाद्य तेल के उपयोग में किफायत को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद बाजार में खलबली मची है। पूरे दिन दुकानदार पाम ऑयल के दाम में उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। जिले के 40% होटलों और रेस्टोरेंट में इसका उपयोग होता है, इसलिए विक्रेता इसकी दर पर नजर रखे हुए हैं।गोला बाजार के एक खाद्य तेल के ट्रेडर्स प्रवीण कुमार ने बताया कि पाम आयल मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है। फरवरी से जारी युद्ध के कारण समुद्री मार्ग प्रभावित है, जिससे आवक कम हो रही है। हालांकि बाजार में इसकी कीमत में मामूली वृद्धि हुई है।

समुद्री मार्ग प्रभावित होने के बाद दस-दस दिन तक गाड़ी लेकर ट्रांसपोर्टर सप्लायर के यहां खड़े रहते हैं, तब उनको माल मिलता है। खाद्य तेल विक्रेताओं ने कहा कि गैस की किल्लत के बाद खाद्य तेल की खपत में गिरावट हुई थी, मगर अब फिर से मांग बढ़ने लगी है, जिसके कारण प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि हुई है।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।