पीएम के नेतृत्व में देश का तेजी से हो रहा विकास : जीवेश

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

कांटी में भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय ने पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास में अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं। 2014 से 2024 के बीच बिहार को 9.23 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता मिली है।

पीएम के नेतृत्व में देश का तेजी से हो रहा विकास : जीवेश

कांटी। भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। बिहार को 2014 से 2024 के बीच लगभग 9.23 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए देश ने जनकल्याण, सुशासन और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है।

कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी दिनकर पंडित, जिला महामंत्री सम्राट कुमार, अमित विक्रम आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।