ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजल सकंट से बचने को करें पौधरोपण: तनय

जल सकंट से बचने को करें पौधरोपण: तनय

जल शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में किसान मेला सह गोष्ठि का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र मुजफ्फरपुर की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन...

जल सकंट से बचने को करें पौधरोपण: तनय
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 03 Sep 2019 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

जल शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में किसान मेला सह गोष्ठि का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र मुजफ्फरपुर की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय पर्यटन विभाग के सचिव तनय सुल्तानिया, डीआरडीए निदेशक ज्योती कुमार, बीडीओ हुस्न आरा, सीडीपीओ शवीना अहमद, मुखिया संघ अध्यक्ष सतीश कुमार व मुखिया विनोद पोद्धार, मो. नूर आलम व पूर्व जिप अंजना कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।

केन्द्रीय पर्यटन विभाग के सचिव ने कहा कि जल संकट से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पौधरोपण करना चाहिए। पानी के उपयोग व संचय के प्रति व्यवहार में परिवर्त्तन लाकर ही सफल किया जा सकता है। उप विकास आयुक्त उज्जवल कुमार ने कहा कि कम से कम जल का उपयोग कर उन्नत व अधिक उत्पादन की नयी कृषि तकनीक किसानों को अपनाने की सलाह दी। इसमें खेती आधारित जल संचय का सुझाव दिया गया। वैज्ञानिक मृदा एवं जल अभियंत्रण निधि कुमारी ने जल संचय करने के लिए सोखता, जौहड़, ग्रे वाटर, रूफ टॉप व वाटर हार्वेस्टिंग आदि की जानकारी दी।

केवीके के प्रमुख डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. ब्रह्मा, वैज्ञानिक इप्सिता विश्वास, वैज्ञानिक डॉ. मांग नॉकहोम इम्लिंग, रोहित मौर्य, डॉ. एस के निराला, आत्मा निदेशक मो. इसमाईल, जिला कृषि पदाधिकारी, उद्यानिकी निदेशक, मोहित चंद पासवान ने भी अपने विचार दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें