बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान, दान पुण्य
वैशाख माह की पूर्णिमा पर शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओ ने स्नान के बाद दान - पुण्य किया। मंदिरों में पूजा- अर्चना को श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच रहे है।वही शाम को सिकंदरपुर...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 18 May 2019 11:26 AM
ऐप पर पढ़ें
वैशाख माह की पूर्णिमा पर शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया। मंदिरों में पूजा को श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच रहे हैं। वही शाम को सिकंदरपुर स्थित सिढीघाट व साहु पोखर पर गंगा मईया की आरती की जाएगी। शनिवार का दिन होने के कारण अरिष्ट का नाश करने को भगवान शनिदेव की भी पूजा-अर्चना की गयी। आचार्य एस पांडेय सुबोध बताते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने वाले लोगों के कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं। इस दिन जलपूर्ण कलश, तिल, घी व स्वर्ण दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।