6400 सीटों पर पीजी की मेरिट लिस्ट होगी जारी
बीआरए बिहार विवि में करीब 6400 सीटों पर पीजी में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विवि प्रशासन की ओर से पीजी में 20 फीसदी सीटें बढ़ने के बाद यह स्थिति बनी है। विवि की ओर से 5272 सीटें तय की गई...
बीआरए बिहार विवि में करीब 6400 सीटों पर पीजी में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विवि प्रशासन की ओर से पीजी में 20 फीसदी सीटें बढ़ने के बाद यह स्थिति बनी है। विवि की ओर से 5272 सीटें तय की गई थीं। पीजी कॉलेजों की ओर से इस पर आपत्ति की गई थी। इसके अलावा छात्रों के आवेदन बढ़ने के कारण विवि को पीजी की सीटों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। हर कॉलेज के हर विषय में 20-20 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। विवि प्रशासन की ओर से सीटों की संख्या को फाइनल किया जा रहा है।
प्राचार्यों की ओर से सीटें बढ़ाने की मांग और नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या अधिक होने से विवि पशोपेश में था। यह भी ध्यान में था कि कॉलेजों की सीटें बढ़े लेकिन पीजी विभागों की सीट से कम होनी चाहिए। पिछली बार तक कई विषयों में विभाग से अधिक एडमिशन कॉलेजों में हुआ था। यह देखते हुए विवि ने कॉलेजों में सीटों की संख्या घटाकर 5272 की। इसके बाद सभी में 20 फीसदी सीटें बढ़ा दी गईं। पीजी सत्र 2018-19 के लिए करीब 14 हजार छात्रों ने आवेदन किए हैं।
20 फीसदी सीटों के अनुसार करीब 6400 सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। 25 जून तक विवि की ओर से मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। सात जुलाई तक सभी पीजी विभागों को एडमिशन पूरा कर आठ जुलाई से कक्षाएं शुरू कर देनी हैं। पीजी विभागों के अलावा नौ कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई होती है। इसमें शहर के पांच कॉलेजों में पीजी के लिए एडमिशन होगा। हालांकि, एडमिशन से पहले ही यह सत्र एक साल देर हो चुका है।