पेयजल संकट को लेकर टावर चौक पर प्रदर्शन
नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट के विरोध में रविवार को लेकर छात्र लोकतांत्रिक जनता दल के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं व छात्रों ने सरैयागंज टावर चौक पर प्रदर्शन...
नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट के विरोध में रविवार को लेकर छात्र लोकतांत्रिक जनता दल के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं व छात्रों ने सरैयागंज टावर चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व छात्र लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव अरविंद अकेला ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम व जलकार्य प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वाणिज्य कॉलेज पंप से मिट्टी आने और नाममात्र की पेयजल आपूर्ति होने से लोग गुस्सा थे। छात्र जदयू के दीपक कुमार महतो और महानगर राहुल साहनी ने शहर में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम का घेराव कर धरना देने की घोषणा की। प्रदर्शन में लक्ष्मी देवी, सुनैना देवी, नीलू देवी, सीता देवी, मंजू देवी, सुषमा देवी, किस्मत देवी, सुदामा देवी, सोनावती देवी, छात्र नेता साहिल कुमार, आकाश विकास भी शामिल थे।