बाढ़ में फंसे लोगों को नहीं मिला राहत, आक्रोश
बाढ़ में फंसे लोगों को नहीं मिला राहत, आक्रोश

मुशहरी प्रखंड क्षेत्र में बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में आई बाढ़ के बाद अबतक अंचल प्रशासन ने राहत कार्य शुरू नहीं किया है। इससे बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं 2017 में आई बाढ़ में चलाए गए सरकारी नाव के नाविकों का बकाया भुगतान अबतक न होने से नाविकों ने कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को पुनः भारी बारिश हुई है। अगर वर्षा जारी रहा तो फिर रिसाव शुरू हो सकता है जो खतरनाक होगा। मुजफ्फरपुर पूसा मार्ग पर प्रखण्ड मुख्यालय पर काफी पानी लग गया है। प्रखंड कार्यालय द्वारा बने विपणन केंद्रों के भीतर पानी प्रवेश कर गया। उधर किसानों का सैंकड़ो एकड़ में लगी धान की फसल भी वर्षा में डूब गई है जिससे किसान परेशान है। रजवाड़ा भगवान पंचायत, डुमरी का बुधनगरा का 2 वार्ड, मणिका विशुनपुर चाँद का 1 वार्ड तथा रोहुआ के कोठिया का कुछ भाग बाढ़ प्रभावित है। मामले में सीओ नागेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी नाविक का बकाया नहीं है। लेकिन राहत कार्य शुरू करने के मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया गया।
