मोतीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े लोग
महवल गांव में शनिवार रात दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 22 Oct 2023 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें
मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता।
महवल गांव में शनिवार रात दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं भारत माता के जयकारे के साथ हुई। नेपाल से आए कलाकारों की प्रस्तुति पर देर रात तक श्रद्धालु थिरकते रहे। वहीं, सुबह से विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साह, ललन पटेल, अमरेश कुमार, नन्दकिशोर कुशवाहा, भोला साह, शशि पटेल, विनीत श्रीवास्तव, अर्जुन, रविरंजन आदि थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
