ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसत्तू संक्रान्ति पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सत्तू का लगाया भोग

सत्तू संक्रान्ति पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सत्तू का लगाया भोग

सत्तू संक्रान्ति पर शनिवार को महिलाओं ने पूरी आस्था के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। कलश में आम का पत्ता रख जौ का सत्तू, गुड़ व आम का टिकोला कुल देवी-देवताओं को भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि...

सत्तू संक्रान्ति पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सत्तू का लगाया भोग
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 14 Apr 2018 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सत्तू संक्रान्ति पर शनिवार को महिलाओं ने पूरी आस्था के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। कलश में आम का पत्ता रख जौ का सत्तू, गुड़ व आम का टिकोला कुल देवी-देवताओं को भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिवार ने सबसे पहले सत्तू खाया। उसके बाद ही दूसरा भोजन ग्रहण किया। वही सत्तू के दुकानों व ठेले पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही।

बैरिया की संजू देवी, रेशमी देवी,ब्रहमपुरा की बिन्दु आदि महिलाओं ने बताया कि हर साल 14 अप्रैल को सत्तुवानी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सत्तू व आम के टिकोला खाने की परंपरा है। वही अगले दिन खीर -पूरी बनाकर चुल्हा का पूजन र जुड़-शीतल का पर्व मनाते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें