सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
Feb 28, 2026 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सरैया में शनिवार को होली और रमजान के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। थानेदार सुभाष मुखिया ने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

सरैया। थाना परिसर में शनिवार को होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानेदार सुभाष मुखिया ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मौके पर सीओ अंकित कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद दिलीप राय आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


