
ओपेन रैपिड शतरंज में पटना विजेता, खगड़िया को उपविजेता का खिताब
मुजफ्फरपुर में आयोजित ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पटना ने खिताब जीता, जबकि खगड़िया उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में 12 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया। आशुतोष कुमार ने पटना के लिए विजेता का खिताब हासिल किया। मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने तीसरे से छठे स्थान तक कब्जा किया।
मुजफ्फरपुर, वसं। ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पटना ने जीत लिया। खगड़िया को उपविजेता का खिताब मिला। बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शहर के मस्जिद चौक स्थित एक शैक्षिक संस्थान में रविवार को यह प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पटना, खगड़िया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के 12 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित बिहार के पूर्व विजेता आशुतोष कुमार शामिल हुए। प्रतियोगिता 6 चक्रों में रैपिड फॉर्मेट में हुई। सभी चक्रों की समाप्ति के बाद अपराजित रहते हुए पटना के आशुतोष कुमार ने विजेता का खिताब हासिल किया। 5 अंकों के साथ खगड़िया के शुभम कुमार को उपविजेता घोषित किया गया।
पुरस्कार वितरण जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, प्रतियोगिता निदेशक राजीव कुमार रंजन, विकास गुप्ता, डॉ. राजकुमार एवं डॉ. अनवर हुसैन ने किया। मंच संचालन अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार रंजन ने किया। तीसरे से छठे स्थान तक छाए रहे मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी पटना के आशुतोष कुमार 6 अंकों के साथ पहले, खगड़िया के शुभम कुमार 5 अंक के साथ दूसरे, मुजफ्फरपुर के रोहन कुमार 5 अंक के साथ तीसरे, मुजफ्फरपुर के नैतिक मिश्रा 5 अंक के साथ चौथे, मुजफ्फरपुर के आदर्श राज 4.5 अंक के साथ पांचवें, मुजफ्फरपुर के ही राजीव रंजन 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। हासिल हुए। ये खिलाड़ी भी किये गये सम्मानित समायरा, लक्ष्य रंजन, भानु रंजन, उज्ज्वल कर्ण, अंकित कुमार, अर्णव राज, उत्कर्ष कर्ण, प्रियांशु राज, आद्या कुमारी, शान्विका उदय, आरोम्य रंजन, अगस्त्य झा, अर्श श्रीवास्तव, रयान अनवर, खादिजा अफजल, रेहान, विवान ठाकुर, आयुष, वान्या श्रीवास्तव, वैभव कुमार मिश्रा, तृषांत कुमार, ऐशू राज, वान्या कुमारी, प्राची सिंह, मो.• एहतेशाम, अनिल शर्मा, युवराज लाभ को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




