Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPatna Dominates State-Level Inter-Divisional Badminton Girls Tournament
तिरहुत की शांभवी शर्मा व आराध्या की जोड़ी फाइनल में

तिरहुत की शांभवी शर्मा व आराध्या की जोड़ी फाइनल में

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बैडमिंटन बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना प्रमंडल का दबदबा रहा। तान्वी आर्या, गार्गी आर्या और गरिमाश्री फाइनल में पहुंचीं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में विभिन्न जोड़ी और खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की।

Nov 27, 2025 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बैडमिंटन बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को पटना प्रमंडल का दबदबा रहा। तान्वी आर्या, गार्गी आर्या व गरिमाश्री फाइनल में पहुंचीं। अंडर-14 डबल प्रतिस्पर्द्धा में तन्वी आर्या व गार्गी आर्या (पटना) और शांभवी शर्मा व आराध्या कौशिक (तिरहुत) फाइनल में पहुंचीं। प्रतियोगिता सिकंदरपुर स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के इनडोर स्टेडियम में खेली जा रही है। शुक्रवार को फाइनल खेला जाएगा। इस मौके पर कृष्णा ठाकुर (सह संयोजक), समरेश कुमार, तौकिर अहमद, अर्जुन कुमार, निशांत कुमार आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंडर-14 एकल में तान्वी आर्या और गार्गी आर्या फाइनल में अंडर-14 एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में तान्वी आर्या (पटना) ने आराध्या कौशिक (तिरहुत) को 21-10, 21-11 से और गार्गी आर्या पटना ने अनन्या माही (दरभंगा) को 21-12, 21-11 से हराया। अंडर-14 युगल मुकाबले में भी पटना का दबदबा अंडर-14 युगल वर्ग के सेमीफाइनल में तान्वी आर्या व गार्गी आर्या (पटना) की जोड़ी ने पलक भारती व काव्या (मुंगेर) की जोड़ी को 21-6, 21-9 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में शांभवी शर्मा व आराध्या कौशिक (तिरहुत) की जोड़ी ने नेहा कुमारी व वर्षा (कोसी) की जोड़ी को 21-16, 21-18 से पराजित किया। अंडर-17 एकल में मगध की नंदनी और कोसी की परिधि फाइनल में अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में नंदनी कुमारी (मगध) ने हिमांशी शर्मा (मुंगेर) को 21-4, 21-1 और अरिजीत सिंह (कोसी) ने तन्वी श्री (मुंगेर) को 21-9, 21-18 से पराजित किया। अंडर-17 युगल में मुंगेर की तान्वी व हिमांशी फाइनल में अंडर-17 युगल के सेमीफाइनल में तान्वी श्री व हिमांशी (मुंगेर) की जोड़ी ने परिधि सिंह व शांभवी (कोसी) की जोड़ी को 21-16, 21-10 से, नंदनी व हर्षिका (मगध) की जोड़ी ने पल्लवी व अंजना (भागलपुर) की जोड़ी को 21-11, 21-13 से पराजित किया। अंडर-19 एकल में गरिमा श्री व सिद्धि गुप्ता फाइनल में अंडर-19 सिंगल के सेमीफाइनल में गरिमा श्री (पटना) ने अंशिका आर्या (दरभंगा) को 21-6, 21-19 से और सिद्धि गुप्ता (मगध) ने मनाली प्रिया (मुंगेर) को 21-14, 18-21, 21-18 से पराजित किया। अंडर-19 युगल में ऋचा राणा व कनिका फाइनल में अंडर-19 युगल वर्ग के सेमीफाइनल में ऋचा राणा व कनिका (भागलपुर) की जोड़ी ने शिखा कुमारी व मनाली प्रिया (मुंगेर) की जोड़ी को 21-17, 21-10 से और गरिमा श्री व अनन्या (पटना) की जोड़ी ने सिद्धि गुप्ता व हिबा (मगध) की जोड़ी को 21-12, 21-13 से पराजित किया।