मोतीपुर में रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक

मोतीपुर में रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक

संक्षेप:

मोतीपुर में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीएचसी में आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई।...

Aug 19, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड सभागार में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति बैठक बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सीएचसी में इलाज कराने आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। इससे पहले सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने राज्य सरकार की ओर से मनोनीत नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका परिचय करवाया। मौके पर डॉ. मुकेश कुमार, पूनम गुप्ता, बबीता देवी, शोभा गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सचिंद्र कुमार, जवाहर पटेल, बीईओ, कल्याण पदाधिकारी आदि थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।