Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में पर्चा कटने में देरी पर हंगामा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मॉडल अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को एक मरीज ने हंगामा किया। इलाज में देरी पर मरीज ने विरोध जताया क्योंकि उसे एंटी रेबीज का वैक्सीन लेना था। गार्ड ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे भी भिड़ गया। रजिस्ट्रेशन में भीड़ के कारण इलाज में देरी हुई थी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को एक मरीज ने हंगामा किया। इमरजेंसी का पर्चा कटने में देरी होने पर मरीज ने विरोध जताया। गार्ड ने किसी तरह उसे समझाकर शांत कराया। बताया गया कि मरीज को एंटी रेबीज का वैक्सीन लेना था। रजिट्रेशन काउंटर और इमरजेंसी के बाहर मरीजों की कतार ज्यादा थी। मरीज का कहना था कि उसे तत्काल इमरजेंसी में इलाज कराना था, लेकिन काफी देर से खड़े होने के बाद भी उसका नंबर नहीं आ रहा था। उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन देना अभी जरूरी है। सूचना पर पहुंचे गार्ड ने सभी को समझाकर शांत कराया।
जब मॉडल अस्पताल के गार्ड उसे समझाने आये तो वह उनसे भी भिड़ गया।


