ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरऑटो भाड़ा को लेकर कई जगह पैसेंजर व चालकों में नोकझोंक

ऑटो भाड़ा को लेकर कई जगह पैसेंजर व चालकों में नोकझोंक

शहर में मंगलवार को ऑटो भाड़ा बढ़ने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्रियों की विभिन्न रूट पर भाड़े को लेकर ऑटो चालकों से नोकझोंक भी हुई।...

ऑटो भाड़ा को लेकर कई जगह पैसेंजर व चालकों में नोकझोंक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 02 Mar 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में मंगलवार को ऑटो भाड़ा बढ़ने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्रियों की विभिन्न रूट पर भाड़े को लेकर ऑटो चालकों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि, चालक के बताने व काफी मशक्कत के बाद यात्रियों ने भाड़ा दिया। सदर अस्पताल मोड़, इमलीचट्टी, ब्रह्मपुरा, भगवानपुर और चांदनी चौक पर नोकझोंक होते देखा गया।

जानकारी हो कि, मुजफ्फरपुर ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद ऑटो किराया 30 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ऑटो संघ के अध्यक्ष एआर अन्नु ने कहा है कि चालकों को हिदायत दी गई है कि वे अपने ऑटो में रेट लिस्ट जारूर चिपकाएं। यात्रियों को नये दर के बार में बताएं। उलझने और विवाद करने से बचने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें