लिफ्ट देने के बहाने यात्री का बैग लेकर भागा बाइक सवार

Mar 02, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी बस स्टैंड पर एक युवक ने शशि कुमार को लिफ्ट देने के बहाने बेहोश कर दिया। बदमाश ने उसे सुनसान जगह पर छोड़कर उसका बैग चुरा लिया, जिसमें 3400 रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड थे। शशि ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

लिफ्ट देने के बहाने यात्री का बैग लेकर भागा बाइक सवार

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास लिफ्ट देने के बहाने यात्री शशि कुमार को बाइक सवार बदमाश ने बैठा लिया। फिर सुनसान जगह पर उसको बेहोशी की हालत में उतार दिया और उसका बैग लेकर भाग निकला। पीड़ित शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सुमौती गांव का रहने वाला है। वह गुजरात के सूरत स्थित पाली गांव में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि घटना शनिवार की शाम करीब चार-पांच बजे के बीच की है।

वह सहरसा एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरा था। जंक्शन से वह अपने घर शिवहर जाने के लिए बस पकड़ने इमलीचट्टी बस स्टैंड गया। बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और लिफ्ट देने के लिए बातचीत करने लगा। इसी क्रम में उसने रुमाल झाड़ा, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद वह युवक उसे बाइक पर बैठाकर आगे बढ़ा। बाद में होश आने पर उसका कोई सामान उसके पास नहीं था। पीड़ित का कहना है कि उक्त बाइक सवार युवक उसे सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया और बैग लेकर भाग निकला। बैग में 3400 रुपये नकद, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व पासबुक थी। होश आने पर दूसरे के मोबाइल से शिवहर में अपने चाचा को कॉल कर घटना की जानकारी दी। थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।