ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबरुराज में जमीन विवाद में पंसस को पीटा

बरुराज में जमीन विवाद में पंसस को पीटा

मोतीपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के बांसघाट में रविवार को जमीन विवाद में पंसस की पिटायी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराई है। एक गुट के पंसस...

बरुराज में जमीन विवाद में पंसस को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 28 Oct 2019 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मोतीपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के बांसघाट में रविवार को जमीन विवाद में पंसस की पिटायी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराई है। एक गुट के पंसस पुत्र सोनू कुमार सिंह ने विशाल कुमार, अशोक सिंह व मनोज सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। वहीं दूसरे गुट के अशोक सिंह ने पंसस मीणा देवी, उनके पुत्र सोनू कुमार सिंह समेत अन्य को आरोपित किया है। दोनों पक्ष के घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें