ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपद्मश्री पंकज उधास की गजलों से सजेगी शहर की शाम

पद्मश्री पंकज उधास की गजलों से सजेगी शहर की शाम

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और पद्मश्री से नवाजे गए पंकज उधास की गजलों से 28 जनवरी को शहर की शाम सजेगी। दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन अभियान के तहत यह कार्यक्रम...

पद्मश्री पंकज उधास की गजलों से सजेगी शहर की शाम
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 24 Jan 2018 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और पद्मश्री से नवाजे गए पंकज उधास की गजलों से 28 जनवरी को शहर की शाम सजेगी। दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन अभियान के तहत यह कार्यक्रम आम्रपाली ऑडिटोरियम में होगा। इसका आयोजन फीनिक्स इवेंटस एंड वेडिंग प्लानर, जेके रेजीडेंसी, क्रियटिव अड्डा और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी क्लब की ओर से किया जा रहा है। शाम पांच बजे शुरू इस कार्यक्रम का संचालन बनारस की अलका रॉय करेंगी। इसमें सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा। यह जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ श्रीवास्तव ने दी। रोहित ठाकुर व अजहर सिद्दीकी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर को अलग स्तर की पहचान मिलेगी। इस दौरान विचार गोष्ठी सह नुक्कड़ नाटक भी होगा। मौके पर आरिश खान, लोकेश पुष्कर, आतिक खान, अंचित संभव भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें