ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसकरा में फिर दो प्रवासियों के पॉजिटिव होने से दहशत

सकरा में फिर दो प्रवासियों के पॉजिटिव होने से दहशत

सकरा के दो और प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ये दोनों 25 मई को मुंबई से गांव पहुंचे थे। तब से अपने घर में ही रहते थे। दोनों संक्रमित के सम्पर्क में...

सकरा में फिर दो प्रवासियों के पॉजिटिव होने से दहशत
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 05 Jun 2020 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

सकरा के दो और प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ये दोनों 25 मई को मुंबई से गांव पहुंचे थे। तब से अपने घर में ही रहते थे। दोनों संक्रमित के सम्पर्क में आने वाले लोगों को प्रशासन चिह्नित कर रही है। सकरा में अबतक 14 कोरोना संक्रमित प्रवासियों मिले हैं। रेफरल अस्पताल सकरा के हेल्थ मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमित प्रवासियों को कोरोना केयर सेंटर भेजा गया है। वहीं, इन दोनों के सम्पर्क में आने वाले को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित सभी लोगों की जांच होगी। दोनों नये मरीज अपने घर में ही क्वारंटाइन थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें