ईटहा पंचायत भवन में 40 दिनों से लटका ताला
Arun Kumar Singh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुरौल के ईटहा पंचायत सरकार भवन में 40 दिनों से ताला लटका है। आरटीपीएस काउंटर बंद होने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। पंचायत सचिव की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण आमलोग विकास योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। बीडीओ ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी।

मुरौल। ईटहा पंचायत सरकार भवन में 40 दिनों से ताला लटका है। आरटीपीएस काउंटर तक नहीं खुल रहा है। इस कारण आमलोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, कबीर अंत्येष्टि के साथ सरकार की कई विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मुखिया देव कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पंचायत सरकार भवन में ताला लटका देखकर लोग निराश होकर लौट जा रहे हैं। इधर, बीडीओ शिवांगी कुमारी कुछ भी बताने से परहेज किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Arun Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


