Muzaffarpur News: अंचल कर्मी पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप
Muzaffarpur News: बोचहां में पंचायत समिति की बैठक में कई आरोप लगे। मुखिया अजय कुमार ने सीओ पर अपमान और रिश्वत लेने का आरोप लगाया। अन्य सदस्यों ने बिना रिश्वत के काम न करने की शिकायत की। बैठक में बैठक की अवहेलना को लेकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रमुख साजन पासवान और बीडीओ पर मनमानी का आरोप भी लगा।

Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को फिर से पंचायत समिति की बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख साजन पासवान ने की। शरफुद्दीनपुर के मुखिया अजय कुमार ने सीओ पर अपमान करने और अंचलकर्मी धीरज कुमार पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप लगाया।
आरोप और अवहेलना
कफेन चौधरी के पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार ने व मैदापुर के मुखिया पंकज कुमार चौधरी ने आरओ जितेंद्र कुमार पर बिना रिश्वत के एक भी काम नहीं करने का आरोप लगाया। बैठक से आरओ के गायब रहने पर सभी मुखिया व पंसस ने सदन की अवहेलना बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर नरकटिया के मुखिया रंजन कुमार ने दोनों पदाधिकारी को अंचल से हटाने का प्रस्ताव पास कराया। गरहां के मुखिया बैजू प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी पंचायत के पांच कमरों के स्कूल को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बना दिया गया है। वहां भूमि चिह्नित कर लिया गया है। बीईओ ने सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। बैठक में बीडीओ जूही कुमारी, सीओ नूपुर कुमारी, एमओ कमलेश कुमार, बीएओ धर्मेंद्र कुमार, समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
मनमानी के आरोप
प्रमुख व बीडीओ पर मनमानी का लगाया आरोप : रामपुर जयपाल की पंचायत समिति सदस्य लीला देवी ने प्रखंड प्रमुख साजन पासवान और बीडीओ पर पंचायत समिति की बैठक में मनमानी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पंचायत समिति सदस्य ने बीपीआरओ से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को पंचायत समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अंचल व प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधि ने सामूहिक बहिष्कार कर दिया था, जिसके बाद बीडीओ द्वारा नियम के खिलाफ फिर 14 अगस्त को बैठक बुलाई गई।


