ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरप्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन किया पंचांग पूजन

प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन किया पंचांग पूजन

चंदवारा में वार्ड नंबर 44 स्थित शनिदेव स्थान में शनिदेव की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को पंचांग पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहूतियां डाल सुख-समृद्धि की कामना...

प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन किया पंचांग पूजन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 22 Feb 2020 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

चंदवारा में वार्ड नंबर 44 स्थित शनिदेव स्थान में शनिदेव की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को पंचांग पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहूतियां डाल सुख-समृद्धि की कामना की। महाशृंगार, पूजा-अर्चना के बाद पुर्णाहुति की गई। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। संचालन आचार्य पं. राजदेव तिवारी की टीम की देखरेख में किया गया। मंदिर के पास रहनेवाले तुरहा समाज के अध्यक्ष बद्री साह ने बताया कि यह मंदिर अंग्रेज शासन के समय से है। इसमें पहले पिंड और प्रतिमा दोनों की पूजा होती आ रही है। प्रतिमा खंडित होने के कारण पुनः प्रतिमा की स्थापना की गई है। मौके पर नथु साह, गणेश साह, चंद्रशेखर ठाकुर, दुर्गेश साह, संजीव ठाकुर, राजेश कुमार चौधरी, कमलेश साह, मंटू साह, योगेन्द्र साह, शेरू अहमद, सोनेलाल ठाकुर, लक्ष्मण साह समेत समस्त मोहल्लावासी भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें