ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजिले में 5533 एमटी हुई धान खरीद

जिले में 5533 एमटी हुई धान खरीद

जिले में अभी तक 1914 किसानों से 5533 मिट्रिक टन (एमटी) धान की खरीदारी हुई है। मंगलवार को 38 किसानों से 200 एमटी धान खरीदा गया। जिले में 15 नवंबर से धान की खरीदारी शुरू हुई...

जिले में 5533 एमटी हुई धान खरीद
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 02 Jan 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में अभी तक 1914 किसानों से 5533 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीदारी हुई है। मंगलवार को 38 किसानों से 200 एमटी धान खरीदी गई। जिले में गत 15 नवंबर से धान की खरीदारी शुरू हुई थी। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण धान की खरीदारी धीमी हुई है। लेकिन हर दिन धान की खरीदारी हो रही है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक पैक्सों में किसानों से धान खरीदारी हो रही है। किसानों को अपने निबंधन से आधार नंबर जोड़ने में हो रही समस्या को दूर करने के लिए सभी प्रखंडों में कार्यपालक सहायक दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें