गोपाल बने पैक्स संघ के अध्यक्ष
औराई में मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष संघ का मिलन समारोह हुआ, जिसमें रामपुर पैक्स अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, सचिव रणवीर कुमार शेखर और कोषाध्यक्ष...

औराई। प्रखंड स्थित एक निजी परिसर में मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष संघ का मिलन समारोह हुआ। इसमें सर्वसम्मति से पैक्स संघ अध्यक्ष पद पर रामपुर पैक्स अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव को चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, सचिव रणवीर कुमार शेखर, कोषाध्यक्ष श्यामबाबू चौधरी चुने गए। इस मौके पर नयागांव पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार, तुलसी राय, सुमन कुमार, संजय गुप्ता, शंभू चौधरी, त्रिपुरारी शाही, शंभू राय, रामनंदन प्रसाद, मिथिलेश कुमार, सोगारथ राय, अजय कुमार, दिलीप कुमार सिंह, रंजीत कुमार, राजेश पांडे, कौशल किशोर, अमरेश कुमार, संत कुमार मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।