चक इब्राहिम पैक्स चुनाव में मिथलेश यादव फिर जीते
सरैया के चक इब्राहिम पंचायत में मंगलवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मिथलेश कुमार यादव ने 130 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी रविंद्र राय को हराकर अध्यक्ष पद बरकरार रखा। कुल 1344 मतदाताओं...

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के चक इब्राहिम पंचायत में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पैक्स चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में हुई मतगणना में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मिथलेश कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवींद्र राय को 130 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा। घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सरैया डॉ. भृगुनाथ सिंह ने विजयी उम्मीदवार मिथलेश कुमार यादव को प्रमाण पत्र सौंपा। बीडीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के दो तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पद के 10 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 1344 मतदाताओं में से 1075 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 79.99% रहा।
मतगणना में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मिथलेश कुमार यादव को 571 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी रविन्द्र राय को 441 मत प्राप्त हुए। विजयी घोषित किए जाने के बाद मिथलेश यादव के समर्थकों में उत्साह देखा गया। सबों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाकर और एक दूसरे को माला पहना कर जश्न मनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




