ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर। पुरानी गुदरी अंबेडकर नगर में बुधवार को एक प्रयास मंच द्वारा आजादी के...

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 10 Aug 2022 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। पुरानी गुदरी अंबेडकर नगर में बुधवार को एक प्रयास मंच द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों के बीच तिरंगा बांटे गए। मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा हर घर तिरंगा अभियान को यादगार बनाने के लिए तिरंगा के साथ हर नागरिक को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। यह गर्व का पल होगा। इस अभियान को लेकर सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। इसके जरिए प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। कार्यक्रम में श्यामल, नीरज, रिशु राज, प्रियंका देवी, पूजा, अंजू लाल, गंगिया देवी, चिंकी देवी, धर्मेंद्र साहू, संजीव झा आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें