रणनीतिक कौशल से मिली ऑपरेशन सिंदूर को सफलता
मुजफ्फरपुर में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने भारतीय सेना की रणनीतिक कौशल की प्रशंसा की। डॉ. ऋतुराज कुमार ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनसीसी अधिकारियों ने ऑपरेशन के उद्देश्यों और सफलताओं पर चर्चा की। कैडेट्स को नए रैंक से नवाजा गया।

मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि बेहतर रणनीतिक कौशल के कारण ऑपरेशन सिंदूर में भारत को अभूतपूर्व सफलता मिली। यह भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और उसके विभिन्न अंगों के बीच स्थापित उत्कृष्ट समन्वय की मिसाल है। मनोविज्ञान विभाग के डॉ. ऋतुराज कुमार ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इससे विश्व भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने सामरिक बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस मिशन का मूल उद्देश्य आतंकी संगठनों की कमर तोड़ना था।
इसे सेना ने अपनी सूझ-बूझ से बखूबी अंजाम दिया। इस दौरान कैडेट सृष्टि को अंडर ऑफिसर और असांसी कुमारी को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट मेजर के रैंक से नवाजा गया। मौके पर डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. संतोष कुमार अनल, डॉ. पवन, डॉ. दीपक, डॉ. शिवेंद्र मौर्य, डॉ. सेराजुल हक फैजी, डॉ. नवीन कुमार, संजीव चौधरी, गुरु प्रसाद कश्यप, अशोक कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


