ऑपरेशन सिंदूर भारत की सशक्त रक्षा नीति का प्रमाण : वीसी
मुजफ्फरपुर में ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरा होने पर बीआरए बिहार विवि में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने इसे भारत की सामंजस्य और तकनीकी क्षमता का अद्भुत उदाहरण बताया। ऑपरेशन ने सुरक्षा बलों की शक्ति और स्वदेशी अनुसंधान की अहमियत को उजागर किया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को बीआरए बिहार विवि में कार्यक्रम हुआ। इसमें वीवी के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि यह मिशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की सामंजस्य और स्वदेशी तकनीकी क्षमता का एक बेमिसाल उदाहरण था। यह ऑपरेशन भारत की सशक्त रक्षा नीति का जीता-जागता प्रमाण है।कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना के सटीक प्रहार, नौसेना की रणनीतिक घेराबंदी और थल सेना की मुस्तैदी ने राष्ट्र को जो सुरक्षा कवच प्रदान किया, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। इस ऑपरेशन में प्रयुक्त स्वदेशी हथियार और डेटा-लिंक प्रणालियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब वास्तविक तकनीकी संप्रभुता की ओर बढ़ चुका है।
प्रो. राय ने छात्रों से आह्वान किया कि वे सुरक्षा बलों के कठोर अनुशासन और स्वदेशी अनुसंधान की शक्ति से सीख लें। मौके पर प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी, प्रो. रजनीश गुप्ता, डॉ. अमर बहादुर शुक्ला, डॉ. नवीन कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


