Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsOpen Board Matric and Intermediate Exam Admit Cards Issued in Muzaffarpur
प्रैक्टिकल परीक्षा में भी एडमिट कार्ड के आधार पर ही प्रवेश

प्रैक्टिकल परीक्षा में भी एडमिट कार्ड के आधार पर ही प्रवेश

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में ओपेन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी अध्ययन केंद्रों पर 5 दिसंबर तक परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा 6 से 9 दिसंबर और सैद्धांतिक परीक्षा 15 से 23 दिसंबर तक होगी।

Nov 27, 2025 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ओपेन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा में भी एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। ऐसे में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि 5 दिसंबर तक हर हाल में सभी अध्ययन केंद्र पर परीक्षार्थियों को हस्ताक्षर और मुहर के साथ एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाए। इसे लेकर अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेटर को जवाबदेही दी गई है। समिति की वेबसाइट पर को-ऑर्डिनेटर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद प्रैक्टिकल और मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

6 से 9 दिसंबर तक मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा होनी है। सैद्धांतिक परीक्षा 15 से 23 दिसंबर तक आयोजित है। ओपेन बोर्ड की यह परीक्षा दो सत्र के लिए हो रही है। इसमें जून 2025 और दिसंबर 2025 के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि वैसे दिव्यांग अभ्यर्थी जो लिखने में असमर्थ हैं उन्हें श्रुति लेखक उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थी भी अपने श्रुति लेखक को ला सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक हफ्ते पहले जिला शिक्षा कार्यालय में आवेदन देना होगा। बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेटर अगर किसी छात्र का एडमिट कार्ड नहीं आता है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।