Muzaffarpur News: पढ़ाई छोड़ने के तीन से पांच साल बाद मैट्रिक-इंटर पूरा करने की चाह में दी परीक्षा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ओपन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है। कई परीक्षार्थियों ने पढ़ाई छोड़ने के बाद यह परीक्षा दी है। 500 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीबी कॉलेजिएट से परीक्षा देकर निकल रहे छात्राओं ने अपनी पढ़ाई को जारी रखने की खुशी व्यक्त की।

Muzaffarpur News: पढ़ाई छोड़ने के तीन से पांच साल बाद मैट्रिक-इंटर पूरा करने की चाह में दी परीक्षा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता किसी ने पढ़ाई छोड़ने के तीन तो किसी ने पांच साल बाद मैट्रिक-इंटर पूरा करने की चाह में परीक्षा दी। जिले में शुक्रवार से 10 केंद्र पर ओपन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हुई। बिहार बोर्ड के साथ सीबीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं में अनुतीर्ण परीक्षार्थी भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थी

जिले में प्रमंडल के छह जिले के परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए सात तो इंटर के लिए तीन केन्द्र बनाए गए हैं। बीबी कॉलेजिएट से परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थी जुगनू, ज्योति आदि ने कहा कि 2023 में मैट्रिक की परीक्षा का फॉर्म भरा, लेकिन पारवारिक कारण से परीक्षा नहीं दे सके। इसके बाद पढ़ाई लगभग छूट ही गई। लेकिन, पढ़ने का हौसला नहीं छूटा। ऐसे में अब ओपेन बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दे रहे हैं। राधा देवी केन्द्र से परीक्षा देकर निकल रही अभ्यर्थी मीना ने ने कहा कि दो साल पहले मैट्रिक में फेल हो गई थी। इसके बाद परीक्षा नहीं दे सकी। अब ओपेन बोर्ड से शामिल हो रही हूं।

अनुपस्थित परीक्षार्थी

मैट्रिक में 500 से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

ओपेन बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में दोनों पाली मिलाकर 500 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 1342 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी, जिसमें 298 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में 1063 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें 246 अनुपस्थित रहे। इंटर में पहली पाली में 315 में 77 आर दूसरी पाली में 1006 में 160 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन मैट्रिक के परीक्षार्थियों की पहली पाली में गृह विज्ञान और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ओपन बोर्ड की परीक्षा कब शुरू हुई?
ओपन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: पढ़ाई छोड़ने के तीन से पांच साल बाद मैट्रिक-इंटर पूरा करने की चाह में दी परीक्षा