Muzaffarpur News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र दिलाने का झांसा देकर 5.44 लाख रुपये ठगे
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में व्यवसायी गौतम कुमार शेखावत से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के नाम पर 5 लाख 44 हजार 788 रुपये की ठगी की गई। एक अज्ञात महिला ने खुद को एचसीएल टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधि बताकर झांसा दिया। उसने धोखे से संबंधित उपकरणों के लिए पैसे जमा कराए और बाद में संपर्क तोड़ दिया। शेखावत ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र दिलाने का झांसा देकर ब्रह्मपुरा के व्यवसायी गौतम कुमार शेखावत से पांच लाख 44 हजार 788 रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी केंद्र खोलने में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के नाम पर की गई। इस संबंध में साइबर थाने में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।एफआईआर में गौतम कुमार शेखावत ने कहा है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात महिला की कॉल आयी। उसने खुद को एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र संचालन करने का आग्रह किया। इसके बाद उसने ई-मेल से आवेदन भेजा। इसे भरकर ई-मेल से वापस भेजने पर 16 फरवरी को भौतिक सत्यापन के लिए कथित कंपनी की ओर से एक व्यक्ति भेजा गया।
सत्यापन के बाद एग्रीमेंट भी तैयार कराया गया। इसके बाद केंद्र संचालन के लिए उपकरणों का सात लाख 15 हजार 344 रुपया का कोटेशन भेजा गया। इसमें उनसे 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने को कहा गया। झांसे में आकर उन्होंने तीन लाख 39 हजार 788 रुपया नेफ्ट के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जेनरेटर के मद में चार लाख दस हजार खर्च के नाम पर उससे दो लाख पांच हजार रुपये और वसूले गए। सभी समान की डिलीवरी 15 अप्रैल से पहले किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद तरह-तरह के बहाने कर सामान की डिलीवरी नहीं की गई। सभी का मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। इसके बाद उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


