बिना सहयोग शिविर में आए घर बैठे कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में नहीं पहुंचने वाले लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल आम लोगों को घर बैठे अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। 10 दिन से अधिक लंबित आवेदन जिला स्तरीय अधिकारियों के लॉगिन में दिखाई देगा। यदि 30 दिनों में आवेदन का निष्पादन नहीं होता है, तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सहयोग शिविर में नहीं पहुंचने वाले भी घर बैठे किसी भी विभाग से संबंधित समस्या के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विभाग जिनका जिला स्तर पर कार्यालय नहीं है, उसके लिए शिविर में आए आवेदन को ऑनलाइन किया जा सकता है। सहयोग पोर्टल को लेकर मुख्य सचिव ने डीएम, एसएसपी को यह निर्देश दिया है। पोर्टल पर आवेदन बीडीओ, सीओ, थानेदार, एसडीओ, एसडीपीओ, एसपी, डीएम, प्रमंडलीय आयुक्त, रेंज के आईजी/डीआईजी, सचिवालय स्तर के अधिकारी व न्य सक्षम अधिकारियों के स्तर से अपलोड किए जा सकेंगे。
पोर्टल का उद्देश्य
बताया गया है कि पोर्टल का उद्देश्य आम लोगों को घर बैठे ही अपनी शिकायत या आवेदन पोर्टल के माध्यम से समर्पित करना है। इसलिए आवेदक को पावती भी पोर्टल के माध्यम से ही उवलब्ध कराया गया। प्राप्त शिकायतों का अग्रसारण एवं निष्पादन तय समय में हर स्तर के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए। वैसे मामले जो स्थानांतरित या अग्रसारित योग्या हैं, उनका स्थानांतरण पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए।
सहयोग पोर्टल पर आवेदन की श्रेणी
सहयोग पोर्टल पर आवेदनों को वर्तमान में दो प्रकार से वर्गीकृत किया गया है। इसमें पहला सहयोग शिविर में निष्पादन से संबंधित होंगे, जबकि दूसरी श्रेणी इससे भिन्न होगी। सहयोग शिविर के लिए भी आवेदन बिना शिविर में आए ऑनलाइन हो सकता है। इसका निष्पादन सहयोग शिविर की श्रेणी में ही होगा। सहयोग पोर्टल पर शिकायत विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं के विलंब के लिए भी किया जाना है।
लंबित आवेदनों की स्थिति
10 दिन से अधिक लंबित आवेदन डीएम के लॉगिन में दिखेगा
आवेदन या शिकायत 10 दिनों से अधिक लंबित रखने की स्थिति में यह आवेदन जिला स्तरीय अधिकारी के लॉगिन में भी दिखेगा। यह तब तक दिखेगा, जब तक इसका निष्पादन अधीनस्थ अधिकारी नहीं कर देते। 30 दिनों में आवेदन का अंतिम रूप से निष्पादन नहीं करने पर जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई होगी।
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


