ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरवंदेभारत अभियान के तहत विदेश से लौटे 190 यात्री में एक पॉजिटिव

वंदेभारत अभियान के तहत विदेश से लौटे 190 यात्री में एक पॉजिटिव

वंदे भारत अभियान के तहत बांग्लादेश से आए कुल 190 यात्रियों में एक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वह झारखंड का रहने वाला है। इसमें झारखंड के 85 यात्री है। वहीं, शेष बिहार के विभिन्न जिलों के...

वंदेभारत अभियान के तहत विदेश से लौटे 190 यात्री में एक पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 17 Jun 2020 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

वंदे भारत अभियान के तहत बांग्लादेश से आए कुल 190 यात्रियों में एक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वह झारखंड का रहने वाला है। इसमें झारखंड के 85 यात्री है। वहीं, शेष बिहार के विभिन्न जिलों के हैं। ज्यादातर यात्री बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, कैमूर, सारण, औरंगाबाद, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर जिले में लौटे हैं। गृह विभाग ने इन यात्रियों के पासापोर्ट नम्बर के साथ इनकी पूरी लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है। चार जून को गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ये सभी यात्री उतरे थे। इसमें से एक में कोरोना लक्षण पाए जाने पर उसकी लैब जांच की हुई। उसकी रिपोर्ट नौ जून को आयी, जो पॉजिटिव थी। इसके बाद बिहार व झारखंड सरकार को गया जिला प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। सभी की जांच की अनुशंसा की गयी है। इधर, मुजफ्फरपुर के सीएस डॉ. एसपी सिंह ने जिला कंट्रोल रूम को इन यात्रियों को ट्रेस कर जल्द उनकी स्क्रीनिंग व जांच कराने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें