कांटी के दामोदरपुर से वृद्ध गायब
कांटी के दामोदरपुर से वृद्ध गायब
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 23 Oct 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें
कांटी। हिसं. दामोदरपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 60 वर्षीय सूचित भगत 19 अक्टूबर से घर से गायब हैं। उनकी पत्नी विमल देवी ने कांटी थाना में इसकी सूचना दी है। पुलिस को बताया कि दोपहर में घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी सूचित भगत का कोई अता-पता नहीं चल सका है। इससे परिजन चिंतित हैं।