क्विज में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चे सम्मानित
मुरौल में विभिन्न स्कूलों में पोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महमदपुर मोहन में क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें आदित्य राज ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय और सबीना परवीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेडल देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

मुरौल,एक संवाददाता। प्रखंड के चयनित स्कूलों में विभिन्न पोषण संबंधी गतिविधियों का गुरुवार को आयोजन किया गया। बेहतर पोषण एवं स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय पोषण कार्यक्रम अंकुरण के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महमदपुर मोहन में क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें आदित्य राज प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय, सबीना परवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। परियोजना की मुख्य अन्वेषक डॉ. अनुज्ञा भारती, यूनिसेफ के प्रकाश देव, शिवम कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Arun Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


