ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरअब जनता पूछबे करी का किए हो: रागिनी

अब जनता पूछबे करी का किए हो: रागिनी

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि अब बचकर भागने से काम नहीं चलेगा। जनता पूछबे करी का किए हो। मोदी बताएं अबतक के शासनकाल में क्या किए हैं। बिहार को क्यों नहीं विशेष पैकेज दिया है।...

अब जनता पूछबे करी का किए हो: रागिनी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 01 Nov 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि अब बचकर भागने से काम नहीं चलेगा। जनता पूछबे करी का किए हो। मोदी बताएं अबतक के शासनकाल में क्या किए हैं। बिहार को क्यों नहीं विशेष पैकेज दिया है। बिहार के सीएम भले ही इस सवाल को भूल गए हैं, लेकिन जनता इसे नहीं भूली है। बिहार के साथ छलावा कब तक चलता रहेगा।

वे शनिवार को मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में करोड़ों लोग बेरोजगार हैं। यहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। बाल अपराध में भी राज्य काफी आगे है। नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार के हालत का साक्षात प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शराबबंदी का ढिढ़ोरा पीटते हैं, जबकि शराब की होम डिलीवरी हो रही है। इस राज्य के 65 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। यह आयोग की रिपोर्ट कहती है।

कहा कि बिहार में सुशासन बाबू ने सिर्फ झूठे सपने दिखाकर वोट लेने का काम किया है, लेकिन इसबार के चुनाव में बिहार की जनता का मूड बदला हुआ है। राज्य में सरकार बदलनी तय है। मौके पर कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृपा शंकर शाही ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। राज्य के युवाओं ने मन बना लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें