वंदे भारत पर पथराव में चिह्नित किशोरों के परिजनों को नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन किशोरों के परिजनों को आरपीएफ ने नोटिस भेजा है। यदि फिर से ऐसी घटना में उनके बच्चे शामिल हुए तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रविवार को रामदयालु नगर रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई थी, जिसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

वंदे भारत पर पथराव में चिह्नित किशोरों के परिजनों को नोटिस

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामदयालु में वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों पर पथराव मामले में चिह्नित तीन किशोरों के परिजनों को मंगलवार को आरपीएफ ने नोटिस भेजा है। इसमें किशोरों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही परिजनों को हिदायत दी गई है कि दोबारा ऐसी घटना में उनके बच्चे शामिल हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मालूम हो कि रविवार शाम रामदयालु नगर रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत, पटना-जयनगर इंटरसिटी और लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई थी। इसमें वंदे भारत के तीन कोच के शीशे टूट हुए थे। हालांकि, पथराव में कोई यात्री जख्मी या चोटिल नहीं हुआ था।

वंदे भारत में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से इनकी पहचान की गई है। रेल एसएसपी बीना कुमारी ने बताया कि पथराव में चिह्नित किशोरों के परिजनों को नोटिस दिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।