पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सात ने किया नामांकन
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सकरा में तीन पैक्सों के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामपुर किशुनी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जबकि सकरा वाजिद पंचायत पैक्स और बिशुनपुर बघनगरी पैक्स के लिए भी नामांकन किए गए। सदस्य पद के लिए 23 लोगों ने आवेदन दिया है।

सकरा। प्रखंड के तीन पैक्सों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। गुरुवार को रामपुर किशुनी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए उदयशंकर शर्मा, संतोष कुमार, प्रभात कुमार, नंदभूषण, सकरा वाजिद पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार मिश्रा व शुभेन कुमार एवं बिशुनपुर बघनगरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नवीन कुमार मिश्र ने नामांकन किया। वहीं, सदस्य पद के लिए 23 ने नामांकन किया।
लेखक के बारे में
Arun Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


