खानाबदोश परिवार बच्चों के साथ खाना मांगने पहुंचे थाना
खानाबदोश परिवार बच्चों के साथ खाना मांगने पहुंचे थाना
लॉकडाउन में सकरा फरीदपुर में ढोली स्टेशन के पास फंसे मध्य प्रदेश के एक दर्जन परिवारों ने मंगलवार की शाम भोजन की मांग करने सकरा थाना पर पहुंच गये। एमपी के सभी खानाबदोश परिवार अपने सभी सदस्यों के साथ भखुमरी के कगार पर होने की जानकारी सकरा थानाध्यक्ष को दिया। इनलोगों ने थानाध्यक्ष से पहले एमपी तक जाने की व्यवस्था कराने की मांग की और जाने की व्यवस्था नहीं होने पर लॉकडाउन हटने तक खाना देने की मांग कर रहे थे। सभी खानाबदोश परिवार सकरा में घूम घूम चूड़ी बेचने का काम कर रहे थे। इसी बीच लॉकडाउन में फंसकर सकरा में रह गए। सकरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को पहले भी राशन दिया गया है। फिर बुधवार को राशन उपलब्ध कराएंगे।