सेवानिवृति की आयु 65 करने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं : निदेशक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने बताया कि सरकार के पास शिक्षकों की सेवानिवृति की आयु 65 साल करने और अनुदान के बदले वेतनमान देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने ई कॉम्प्लाइंस डैशबोर्ड पर भेजे गए आवेदन का जवाब दिया।

सेवानिवृति की आयु 65 करने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं : निदेशक

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवानिवृति की आयु 65 एवं अनुदान के बदले वेतनमान देने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने यह जवाब दिया है।ई कॉम्प्लाइंस डैशबोर्ड पर आए आवेदन पर निदेशक ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के डैशबोर्ड पर इससे संबंधित आवेदन भेजा गया था। इसमें स्थापना अनुमति प्राप्त प्रस्वीकृति माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज के शिक्षकों को लेकर सवाल किया गया था। निदेशक ने जवाब दिया है कि इन विद्यालयों को सरकारी अनुदान देने के लिए नीति निर्धारित की गई है। सरकार के प्रावधान को मानने वाले इन संस्थानों को निर्धारित दर पर प्रति छात्र-छात्रा की संख्या के आधार पर अनुदान दिया जाता है।

ऐसे संस्थानों के शिक्षकों की सेवानिवृति की आयु 65 साल करने और अनुदान के बदले वेतनमान देने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।