ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकार्यपालक सहायक की मौत के छह दिन बाद भी एफआईआर नहीं

कार्यपालक सहायक की मौत के छह दिन बाद भी एफआईआर नहीं

औराई प्रखंड के कार्यपालक सहायक सन्नी कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत के छह दिन बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी...

कार्यपालक सहायक की मौत के छह दिन बाद भी एफआईआर नहीं
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 25 Sep 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

औराई प्रखंड के कार्यपालक सहायक सन्नी कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत के छह दिन बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी है। वहीं मृतक के भाई कई बार ब्रह्मपुरा थाने का चक्कर लगा चुके हैं। उन्होंने डीएम व एसएसपी से फरियाद लगायी है। वैशाली के लालगंज निवासी चंद्रशेखर कुमार ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सन्नी के साथ काम करने वाले दो कर्मियों पर शक जताया है। कहा कि साजिश के तहत उनके भाई को जहर दिया गया था। डराये-धमकाये जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करा सका। वहीं ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि घटना के दौरान वह शहर में नहीं थे। पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें