जिंदा जली किशोरी के मामले में केस नहीं, शव गायब
देवरियाकोठी। देवरिया थाने के पानी टंकी चौक स्थित मेहदीगंज में पारिवारिक विवाद को लेकर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 11 Nov 2022 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें
देवरियाकोठी। देवरिया थाने के पानी टंकी चौक स्थित मेहदीगंज में पारिवारिक विवाद को लेकर शरीर पर केरोसिन छिड़कर आत्महत्या करने वाली किशोरी का शव गायब कर दिया गया। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। लेकिन मृतका के घर में ताला लगा हुआ पाया और परिजन गायब थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। बताया गया कि सूरज पटवा की 15 वर्षीय पुत्री दुर्गा आत्मदाह कर ली थी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
