जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जदयू ने प्रधान कार्यालय में केक काटा और सीएम के लंबे जीवन की कामना की। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अवसर पर एकत्र हुए और नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की।

मुजफ्फरपुर, वसं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर रविवार को जिले में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला जदयू ने भी प्रधान कार्यालय में जन्मदिन मनाया। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा और अन्य पार्टी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने सीएम के लंबे जीवन की कामना की। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन के अंतिम बड़े नामों में शामिल हैं। इस दौरान सौरभ कुमार साहेब, शैलेश कुमार शैलू, मनोज कुशवाहा, रंजन कुमार, गौरव कुमार नन्हे, मृत्युंजय सिंह, सुनील कुमार सुमन आदि मौजूद रहे। महानगर जदयू ने भी काटा केक महानगर जदयू ने भी सीएम के जन्मदिन को लेकर पीएंडटी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में केक काटा।
मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू के चुनाव पर्यवेक्षक राजकिशोर ठाकुर शामिल रहे। उन्होंने कहा कि बिहार नीतीश कुमार की सुशासन सरकार में उत्तरोतर प्रगति कर रहा है। महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उनके शतायु होने की कामना की है। मौके पर शिशिर कुमार नीरज, कुदंन शांडिल्य, रमेश कुमार ओझा, हर्षवर्धन ठाकुर, सुरेश प्रसाद सिंह, रामकलेवर प्रसाद यादव, शुभम कुमार, रहमतुल्लाह उर्फ भोला, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, शैलेन्द्र कुमार ठाकुर, मनोरंजन कुमार, जीतू कुमार, राजा कुमार, अंकित कुमार, निर्मल गुप्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



