Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNitish Kumar Attacks Previous Governments on Law and Order During Samriddhi Yatra in Muzaffarpur
पहले की सरकार में बैठे लोग केवल घर की महिलाओं की सोचते थे: सीएम

पहले की सरकार में बैठे लोग केवल घर की महिलाओं की सोचते थे: सीएम

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्व सरकारों पर विधि व्यवस्था को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। हमारी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया और उन्हें पुलिस एवं सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिया। एक करोड़ से अधिक महिलाओं को जीविका से जोड़ा गया है।

Jan 24, 2026 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूर्ववर्ती सरकारों पर विधि व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने 2005 के पहले की सरकारों का जिक्र करते हुए महिलाओं को केंद्र में रखा। कहा कि उस समय की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था। खासकर महिलाएं घर में बाहर निकलने से परहेज करतीं थीं। हमारी सरकार ने ना केवल विधि व्यवस्था दुरुस्त हुई, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश के विकास की धुरी बनाया गया। मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाते समय खुद के परिवार की महिला को गद्दी सौंप दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह दिखाता है कि वे केवल अपने घर की महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करते रहे। विधि व्यवस्था खराब रहने के कारण बच्चियां पढ़ाई से वंचित थीं। कई कामकाजी महिलाओं ने नौकरी छोड़ दी थी। हमारी सरकार ने विधि व्यवस्था को सही किया। हमने महिलाओं को पहले पुलिस और फिर अन्य सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिया। पूरे प्रदेश में जहां हमने एक करोड़ से अधिक महिलाओं को जीविका से जोड़ा है। मुजफ्फरपुर में भी 7.67 लाख महिलाओं को जीविका से जोड़ उनके खाते में 10 हजार रुपये की राशि भेजी है, ताकि वे अपना खुद का उद्यम शुरू कर सकें। बेहतर करनेवाली महिलाओं को और दो लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। हमारे इन प्रयासों से महिलाएं आज प्रदेश की समृद्धि की रीढ़ बनती जा रही हैं। इन प्रयासों को हम आगे भी जारी रखेंगे।