निषाद संघर्ष मोर्चा ने अग्नि पीड़ितों को दी मदद

Apr 07, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

हरका मानशाही गांव में, निषाद संघर्ष मोर्चा ने अग्नि पीड़ित 19 परिवारों को खाद्य सामग्री और जरूरी वस्तुएं प्रदान की हैं। मोर्चा के नेताओं ने पीड़ितों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता का भरोसा भी दिया। पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने भी सहायता का आश्वासन दिया।

निषाद संघर्ष मोर्चा ने अग्नि पीड़ितों को दी मदद

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरका मानशाही गांव में अग्नि पीड़ित 19 परिवारों को निषाद संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी है। इसके अतिरिक्त सभी पीड़ित परवार को बर्तन और जरूरी वस्तु देकर सहायता की है। मोर्चा के नेताओं ने अगले महीने होने वाली दो बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने का भी भरोसा दिया है। मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी, संयोजक रंजीत सहनी, पूर्व मुखिया अजय सहनी, उपेंद्र सहनी, शिवजी सहनी, इंदल सहनी और गोलू सहनी मौजूद थे। दूसरी ओर पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने भी अग्नि पीड़ितों से मिल कर हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।