प्रोबैबलिटी पार्क मॉडल बना पीयूष राज्य स्तर पर बने विजेता
मुजफ्फरपुर के नौवीं के छात्र पीयूष कुमार ने प्रोबैबलिटी पार्क मॉडल के जरिए संभावनाओं को सरल बनाया है। इस मॉडल के लिए उन्हें राज्य स्तर पर विजेता घोषित किया गया है और वे क्षेत्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नौवीं के बच्चे ने प्रोबैबलिटी पार्क मॉडल के जरिए इस पाठ को काफी आसान बना दिया है ताकि अन्य बच्चे भी इसे बेहतर ढंग से समझ सकें। इस मॉडल ने बच्चे को राज्य स्तर पर विजेता भी बनाया है। 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 में इस मॉडल के आधार पर बाल वैज्ञानिक पीयूष कुमार का चयन क्षेत्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया है। यह आयोजन कोलकाता में होगा। इस उपलब्धि पर जिला समन्वयक डॉ. फुलगेन पूर्वे, जिला संयुक्त समन्वयक जयनारायण सिंह, विज्ञान शिक्षक मोहम्मद शमी एवं मार्गदर्शक शिक्षक दीपक कुमार ने बाल वैज्ञानिक को बधाई दी है।
पांच और छह जनवरी को राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद की ओर से इस राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। उच्च माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर सकरा के नौवीं के छात्र पीयूष ने बताया कि यह चैप्टर संभावनाओं पर आधारित है। इसमें पार्क बनाया है, जिसमें सिक्का, डायस समेत अन्य चीजों का इस्तेमाल कर आसान बनाया गया है। प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रोबैबलिटी की गणना की गई है। मार्गदर्शक शिक्षक ने कहा कि दो सिक्का उछाला जाए और चार उछाला जाए तो किस तरह की संभावना बनती है, यह सब इसमें दिखाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


