50 हजार श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा का किया दर्शन
नये साल पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा का दर्शन किया। गुरुवार की सुबह आरती के बाद प्रवेश द्वार खोल दिया गया।

कटरा, एक संवाददाता। नये साल के भोर की किरण से पहले श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। पूजा-अर्चना के साथ सुख, समृद्धि की कामना की। गुरुवार को मां चामुंडा मंदिर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। गुरुवार की सुबह आरती के बाद प्रवेश द्वार खोल दिया गया। सुबह 10 बजे के बाद मंदिर परिसर भर गया। मंदिर प्रांगण से लेकर बाइक एजेंसी तक लंबी लाइन लगी रही। माता के दर्शन के लिए पड़ोसी जिला सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी से भी श्रद्धालु आते हैं। सड़कों पर जाम से निबटने के लिए थानेदार पंकज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ खुद निगरानी कर रहे थे।
दोपहर बाद भीड़ इतनी बढ़ गई कि पीपा पुल पार करने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा । इधर, 33वें साल भी सर्वधर्म सद्भाव एवं स्वधर्म निष्ठा पर आधारित सत्संग सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभनारायण शुभंकर ने की। विद्वानों ने भगवान राम के आदर्श को अपनाने, हनुमानजी की शक्ति और दूरदर्शिता पर चर्चा की। साथ युवकों से दुर्व्यसन का त्याग कर शुद्ध आचरण से जीवन जीने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, गोपाल कुमार झा, रघुनाथ दास, शत्रुघ्न सिंह, अवधेश सिंह आदि थे। इधर, धनौर स्थित बागमती नदी के तट पर स्थित बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में जयशंकर सिंह के नेतृत्व में शिवचर्चा का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




