Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNew Train Service from Muzaffarpur to Bengaluru Amrit Bharat Express Launch
मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु जाना हुआ आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस 11 नवंबर से भरेगी रफ्तार

मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु जाना हुआ आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस 11 नवंबर से भरेगी रफ्तार

संक्षेप: मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु के लिए 05545 अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 11 और 12 नवंबर को शुरू होगा। यह ट्रेन रात 9.15 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Sat, 8 Nov 2025 04:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार से दक्षिण भारत जाने वाले प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने बेंगलुरु के लिए 05545 अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया है। आगामी 11 व 12 नवंबर को इसका परिचालन मुजफ्फरपुर से होगा। मुजफ्फरपुर जंक्शन से यह ट्रेन रात के 9.15 बजे खुलेगी। मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर होते हुए विजयवाड़ा के रास्ते एसएमवीटी बेंगलुरु जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर, शुक्रवार की रात मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु सिटी के लिए एक विशेष ट्रेन का परिचालन किया गया। दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की अच्छी भीड़ रही है। बता दें, शुक्रवार को सुबह से ही लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ रही। सुबह लिच्छवी, सद्भावना एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति, गोंदिया एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर, अवध असम, वैशाली, सप्तक्रांति, मिथिला एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी आदि ट्रेनों में भारी भीड़ रही।